फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से छात्र, बुखार से युवक की मौत

Sun, 20 Sep 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज के मौहल्ला सिद्ध में एक छात्र की डेंगू से मौत हो गयी है। वह पिछले कई दिन बीमार चल रहा था। गभाना में मलेरिया बुखार के साथ ही डेंगू का खासा प्रकोप देखने को मिल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग खोखले दावे साबित कर रहा है । पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे मढौला में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरदुआगंज के मौहल्ला सिद्ध मोहल्ला निवासी योगेश उपाध्याय तालानगरी में काम करते हैं। दो बेटियों से छोटा अकेला बेटा भानू था, जो अग्रसेन इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। 11 सितंबर से बुखार आने से बीमार चल रहा था इसीलिए दीनदयाल अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी हालत     ज्यादा खराब हुई तो दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शुक्रवार को डाक्टरों ने उसको दिल्ली एम्स के लिए रेफर   कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी। भानू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


गभाना के गांव मढौला निवासी कन्हैंया 18 पुत्र सुखराम  पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था जिसका उपचार मेडिकल में चल रहा था। जिसकी मौत हो गई। क्षेत्र के  सोमना, पनिहावर, नगौला, हुर्सेना, ओगर, रामपुर, वीरपुरा समेत दर्जन भर गांवो में घर घर चारपाई बिछी हुई है। इस संबंध में एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि सीएमओ से कहा  हैं कि क्षेत्र में पर्याप्त दवाऐं, किट उपलब्ध करा कर गांवों टीमों को भेजकर उपचार कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें