फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूरा-गवाणा सड़क के निर्माण की है मांग

Sun, 31 Jan 2016 08:27 PM IST
कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि के कर्मचारी काबीना मंत्री व अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। डागर पट्टी के पांच गांवों के ग्रामीण 10 वर्षों से सड़क निर्माण की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन काबीना मंत्रियों व अधिकारियों के आदेश के बावजूद लोनिवि सर्वे करने को तक राजी नहीं हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सड़क के सर्वेक्षण के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डागर पटटी के खजूरा बैंड से गवाणा तक सड़क निर्माण के लिए सौडू, कोटी, पिलखी, जाखी व गवाणा के ग्रामीण 10 वर्षों से मांग कर रहे है। इसके लिए 2010 में तत्कालीन राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट और जून 2015 में मौजूदा शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी सड़क के लिए सर्वे करने का आदेश दिया था। लोनिवि के उच्चाधिकारी भी सर्वे टीम को निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके अब तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीण विजय बलूड़ी, सोबन, राम सिंह, रणवीर सिंह व दर्मियान सिंह ने कहा कि लोनिवि की ओर से अब तक गांव में कोई सर्वे टीम नही पहुंची है। कहा कि जल्द सर्वेक्षण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी बीपी नौटियाल ने बताया कि जेई व एई को सात माह पहले सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। हालांकि अब तक सर्वे रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें