बेटे के मर्डर पर पहली बार बोली मां
- फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव घरागणा में बीती सोमवार रात को शराब की मुखबिरी के शक में हुए दलित नौजवान सुखचैन सिंह पाली के कत्ल के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं परिवार की हिमायत पर राजनीतिक पार्टियां भी आ गई हैं।
इस मामले में अकाली दल के एक सरपंच और एक बड़े नेता का आरोपियों की हिमायत करने का नाम सामने आ रहा है। उधर, पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ा हुआ है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि सुखचैन सिंह की टांग मिल गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक की मां कर्मजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को मारने वालों में अकाली सरपंच सरदूल सिंह के दो भतीजे हरदीप सिंह और बिट्टा सिंह भी शामिल हैं। इस वजह से उन पर सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार करने का दबाव डाला जा रहा है, लेकिन वह तब तक संस्कार नहीं करेंगे जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को अभी भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी करने को तैयार नहीं है। उधर, अकाली सरपंच सरदूल सिंह घरागणा ने कहा कि उक्त आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति उनके कोई रिश्तेदार नहीं हैं और न ही उनका इस मामले से कोई लेना देना है। यह आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।