फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप चौहान बने सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष

Sun, 17 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद सिरमौर के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक में शनिवार को शिलाई विस क्षेत्र के कांटो भटनोल वार्ड से जीतकर आए दलीप सिंह चौहान को अध्यक्ष एवं पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के शिलांजी वार्ड से विजयी हुई परीक्षा चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया। उपायुक्त बीडी बडालिया ने नवर्निवाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


अध्यक्ष की दौड़ में ग्वाली वार्ड से कांग्रेसी विजयी सदस्य प्रताप सिंह तोमर भी थे और शिलाई के पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान की पहली पसंद भी थे, लेकिन तेजी से बदले राजनीतिक समीकरणों के कारण सीपीएस विनय कुमार, गंगूराम मुसाफिर एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने दलीप चौहान पर सर्वसम्मति बनाने की रणनीति का पासा फेंका। जिस पर अधिकतर सदस्यों ने हामी भर दी और सर्व सम्मति से दलीप चौहान अध्यक्ष चुन लिया।

 
भाजपा के पांच जिला परिषद सदस्यों ने भी दलीप सिंह चौहान के पक्ष में अपना अप्रत्यक्ष समर्थन जताकर वरिष्ठ कांग्रेसियों का काम और आसान कर दिया। नाराज प्रताप तोमर ने चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। बताया जा रहा है कि वे अपने समर्थकों के साथ वापस शिलाई लौट गए हैं।
विज्ञापन



अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव यहां जिला परिषद भवन में पीठासीन अधिकारी उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया की देखरेख में हुआ। जिसमें जिला परिषद के कांटो भटनोल वार्ड से विजयी हुए दलीप सिंह चौहान को अध्यक्ष तथा शिलांजी वार्ड से परीक्षा चौहान को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। 


उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद की प्रथम बैठक में 17 सदस्यों में से 16 सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि माजरा वार्ड से सदस्य चैन सिंह की ओर से अध्यक्ष पद के लिए दलीप सिंह चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसका समर्थन ददाहू वार्ड की श्यामा ठाकुर ने किया। शिल्ला वार्ड की दीपो देवी ने उपाध्यक्ष पद के लिए परीक्षा चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन नौहरा वार्ड की बेलमंती देवी की ओर से किया गया।


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि सिरमौर की जनता ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार के कामकाज पर अपनी मोहर लगाकर जिला परिषद में कांग्रेस को भारी समर्थन दिया जिससे पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक सफलता मिली। इस मौके पर भाजपा जिप सदस्य, विनय कुमार, दयाल प्यारी, मनीष चौहान, के अलावा एडीसी मनमोहन शर्मा आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन

फोटो-5 एवं 6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें