अचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में व्यय प्रेक्षक ने अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति एवं गांधी ग्रामीण मंच के प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बीते छह मई को निकाले गए रोड शो मे अनुमति से ज्यादा वाहनों का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात पुलिस ने सहायक व्यय प्रेक्षक शिशिर कुमार साहू व करुणेश कुमार पांडेय की तहरीर पर लोकसभा प्रत्याशी डा. वीके वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया।