लोकसभा चुनाव के लिए 10 सेक्टरों में बंटेगा नगरोटा बगवां
एसडीएम की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लोकसभा चुनाव के सुचारु संचालन के लिए सहायक चुनाव अधिकारी अंकुश शर्मा की देखरेख में लगभग 750 प्रिजाइडिंग और पोलिंग अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया गया।
मास्टर ट्रेनर अभिनंदन कालिया और राहुल धीमान की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव की बारीकियों से अवगत करवाया। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चुनाव के दौरान वोटिंग मशीनों और वीवीपैट के संचालन के बारे में बताया गया। सहायक चुनाव अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए नगरोटा बगवां में 503 अधिकारियों और कर्मचारियों को आज विभिन्न चुनाव क्षेत्रों में ड्यूटियां आवंटित कर दी गईं। अब ये सभी कर्मचारी 16 मई को अपने-अपने सहायक चुनाव अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे, जहां से 17 मई को पाेंलिंग बूथों के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां सुपरवाइजरों को तैनात करने के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।