फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ में सीएम ने किया ऐलान, दियोल में खुलेगी पीएचसी

Tue, 19 Jan 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि दियोल गांव में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोला जाएगा। ऐतिहासिक शिव मंदिर की पहाड़ी पर हो रहे भूमि कटाव पर रोक के लिए वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के एस्टीमेट के अनुसार राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एक करोड़ 31 लाख 78 हजार रुपये से अवैरी घोडपीठ सड़क पर तैयार पुल का उद्घाटन और तीन करोड़ 18 लाख रुपये से बनने वाली कुकैना नौरी तरेहल मार्ग का भूमि पूजन करने के बाद स्थानीय मेला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक किशोरी लाल के आग्रह पर उन्होंने यह घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के गठन से लोगों को शहरों की तर्ज पर सुविधा मिलेगी। प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि उपमंडलीय चिकित्सालय में सर्जिकल और अधिक सुविधाएं देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


चढियार में एक करोड़ की वल्ल जमरेला और छेक सिंबल उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रावमापा स्कूल चढियार का नामकरण स्वर्गीय बख्शी प्रताप सिंह कैरों के नाम से होगा। कैरों के पैतृक गांव ठेहड़ के लिए पक्के मार्ग का निर्माण जल्द करवाया जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम अश्वनी सूद, डीएसपी पूर्ण चंद, तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर, बीडीओ राजीव सूद, एक्सईएन बीएम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार कौड़ा, मुलख राज मेहता, प्रेम नाथ, चेतक कंवर, मिलाप राणा, कुलविंद्र राणा, विलायती राणा, सुख राम ठाकुर, होंसर राम और प्रताप राणा आदि उपस्थित रहे।

40 लाख से क्या कार्य हुए?
ऐतिहासिक शिव मंदिर को भूमि कटाव से हो रहे नुकसान के लिए पूर्व में जारी 40 लाख रुपये की राशी से हुए कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उस धनराशि से क्या कार्य हुआ। इसका पोस्टमार्टम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें