आज हम बहुत खुशी और हर्ष के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं वहीं हमें सोचना पड़ेगा कि जिन मूल्यों को लेकर आजादी दिलाई गई हम उस पर कितने खरे उतरे। ये बात यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने 70वें स्वाधीनता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
बता दें कि लखनऊ में रविवार शाम ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, इस बीच कई अधिकारी तो छाता लगाए नजर आए लेकिन सीएम अखिलेश बारिश से बेपरवाह दिखे।
विज्ञापन
3 of 8
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, हालांकि प्रदेश और देश आगे बढ़ा है लेकिन अभी भी गरीब, किसान, गांव में रहने वाले अल्पसंख्यक इनके लिए भी बहुत काम होना है।
4 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा, जब हम दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना करते हैं तो पाते हैं कि हमारे देश में बहुत कुछ होना बाकी है, खासकर किसानों के लिए और नौजवानों के लिए।
विज्ञापन
5 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए सभी धर्मों ने मिलकर योगदान दिया, ऐसे में हमें उन लोगों से सावधान रहना होगा जो धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा, दूसरे देशों से तुलना करें तो पाएंगे कि हम खुशहाली में बहुत पीछे हैं। हालांकि समाजवादी सरकार ने काम किया है और आज हम कह सकते हैं कि सड़कों, स्वास्थ्य और बिजली की दिशा में काम हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
सीएम अखिलेश
- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और कहा, समाजवादी पार्टी ने 55 लाख महिलाओं को पेंशन दी, एंबुलेंस दी, रोजगार दिया है, पुलिसभर्ती भी हुई है, डेरी से लेकर किसानों को सुविधाएं देने तक पर काम हुआ है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, देश का विकास समाजवादी विचारधारा पर ही संभव है, हम सभी महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलें और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।