फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश बोले, कांग्रेस के पास एक तो हमारे पास दो 'पीके'

Sat, 23 Apr 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती व राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और लखनऊ मेट्रो का काम बसपा सरकार में ही शुरू किए जाने के बसपा नेताओं के बयान पर अपने ही अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां 2016-17 के बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति के लिए पीके (प्रशांत किशोर) को ढूंढ लिया, लेकिन हमें भी दो ‘पीके’ मिल गए हैं। एक हैं बुआजी (मायावती)।

मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, यदि हमारे समर्थक दूसरे दलों में भी हैं तो हमें क्यों बुरा लगे? वे हमारे काम की तारीफ कर रहे हैं।

अगर बसपा सरकार ने शुरू करवाया तो पूरा क्यों नहीं हुआ?

सतीशचंद्र मिश्र का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा कि वे कह रहे हैं कि  मेट्रो का काम उनकी सरकार में 2008 में ही शुरू हो गया था। सवाल यह है कि आखिर 2012 तक  वह पूरा क्यों नहीं हुआ?

अब वे यह भी कह सकते हैं कि कानपुर, वाराणसी और आगरा में भी हमने मेट्रो का सपना देखा था, मगर इसे हकीकत में बदला किसने?

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे उनकी ससुराल के लिए भी
मुख्यमंत्री ने बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र द्वारा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को सीएम के घर से जोड़े जाने पर भी पलटवार करते हुए कहा कि उनकी (मिश्रा की) सुसराल भी उसी एक्सप्रेस-वे पर पड़ती है। अब वे ससुराल जल्दी पहुंच जाया करेंगे।

पीपीपी मॉडल पर बनाना चाहता था आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए बड़े दिल वाला प्रमुख सचिव वित्त होना चाहिए। मौजूदा प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ऐसे ही हैं। सरकार ने उन्हें जो भी कहा, उसे बजट में शामिल किया। इसी बदौलत एक्सप्रेस-वे अक्तूबर-नवंबर तक तैयार होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं जब सत्ता में आया तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पीपीपी मॉडल पर बनाना चाहता था, लेकिन कोई निवेशक आगे नहीं आ रहा था। उस समय के प्रमुख सचिव वित्त आनंद मिश्र बहुत सख्त थे, लेकिन उन्होंने भी मेरी बात मानी। पहले ही बजट में 3000 करोड़ रुपये दिए जिससे एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हो पाया।

सैनिक स्कूलों का शिलान्यास जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में तीन सैनिक स्कूलों का शिलान्यास जल्द होगा। शिलान्यास के दौरान इसकी मंजूरी देने वाले नेता को भी बुलाएंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर में एम्स का काम जल्द होगा शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के कहने पर हमने गोरखपुर एम्स के लिए तत्काल जमीन की व्यवस्था करा दी। फोर लेन सड़क और बिजली बंदोबस्त की भी मंजूरी दे दी। अब गोरखपुर एम्स का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

केंद्र ने सीजी सिटी में ट्रिपल आईटी को उलझाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीजी सिटी में वे जल्द से जल्द ट्रिपल आईटी शुरू करना चाहते हैं, पर केंद्र सरकार उसे उलझाए हुए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र जल्द बाधा दूर करेगा।

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए नहीं बदलना होगा लैंडयूज
मुख्यमंत्री ने कहा कि  किसान अगर अपने खेत में कोल्ड स्टोरेज बनाना चाहते हैं या पैकेजिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो उन्हें लैंड यूज बदलने की जरूरत नहीं होगी।

कैंसर इंस्टीट्यूट की ओपीडी साल के अंत तक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सीजी सिटी में कैंसर इंस्टीट्यूट तेजी से आकार ले रहा है। इसकी ओपीडी साल के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें