फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! सीडीएस में हासिल किया 37वां रैंक

Sun, 28 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला के दिग्विजय सिंह पठानिया ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। सीडीएस परीक्षा में पठानिया ने 37वां रैंक प्राप्त किया है। आल इंडिया स्तर पर होने वाली कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) परीक्षा में देश भर के 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


इनमें से 123 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। धर्मशाला के तोतारानी गांव के दिग्विजय सिंह पठानिया भी इसमें शामिल हैं। 11 जुलाई को पठानिया इंडियन मिल्ट्री अकादमी (देहरादून) में प्रशिक्षण लेंगे। 18 महीने की ट्रेनिंग के बाद पठानिया लेफ्टिनेंट पद का कार्यभार संभालेंगे।

फाइनल ईयर में यह परीक्षा दी जाती है। इधर, दिग्विजय सिंह पठानिया ने इसका श्रेय पिता कैप्टन जेएम पठानिया और माता मधु पठानिया को दिया है। उन्होंने कहा कि जमा दो की परीक्षा के बाद वह मिल्ट्री में ऊंचे पद पर जाकर देश की सेवा करना चाहते थे। तब से लेकर वह सीडीएस परीक्षा की तैयारियों में जुट गए। पहली बार परीक्षा देने में ही उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह पठानिया के पिता कैप्टन जेएम पठानिया हिमाचल में आईएएस ऑफिसर हैं। हिमाचल में जिला उपायुक्त से लेकर प्रदेश के विभिन्न विभागों में ऊंचे पदों पर तैनात रहे हैं। वर्तमान में वह शहरी विकास विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें