फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में गिरी बस, आठ घायल

Fri, 19 Dec 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर गाय आ जाने से अनियंत्रित प्राइवेट बस खड्ड में गिरकर पलट गई। इससे बस में सवार पांच महिलाओं समेत आठ यात्री घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


घायलों को प्राइवेट अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
घटना शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे की है।

बताया जाता है कि यात्रियों से भरी प्राइवेट बस बांदा जा रही थी। राजापुर-कमासिन रोड पर हनुमान नगर के सामने अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने में चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बस से निकाला। इस हादसे में शोभावती पत्नी नरेश निवासी महुआखाड़ा मंझनपुर (कौशांबी) को ज्यादा चोटें आईं। इसके अलावा नंदूपुर भटरी की सावित्री देवी, चिंता देवी, सरैंया की धुइयां देवी और रुक्मिणी, रुक्मिणी का चार साल का बेटा रवि, इंगवामऊ (बांदा) के लखन पुत्र बाबूलाल और सौरभ पुत्र बबलू घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने समाजवादी एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने में देरी होते देख लोगों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पहुंचे एसडीएम अभयराज ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें