कोचिंग में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा पसंद आ गई। उसे रास्ते में रोककर उससे बात करनी चाही। इस पर छात्रा ने अपने भाई को बुला लिया। भाई ने साथियों के साथ मिलकर छात्र की पिटाई कर दी।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोचिंग में पढ़ने के दौरान छात्र को एक छात्रा पसंद आ गई। उससे बात करने के लिए उसने रास्ते में रोक लिया। इस पर भाई ने छात्र को रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। हालांकि मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड का है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली युवती स्टेशन रोड स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाती है। यहां पर उसके साथ पढ़ने वाला युवक अक्सर उससे बात करने का मौका तलाशता था। तीन दिन पहले उसने युवती को रोक कर बात करनी चाही। इस पर लड़की ने इसकी शिकायत अपने परिजन से कर दी।
भाई ने साथियों के साथ मिलकर छात्र की पिटाई कर दी
रविवार की शाम युवक कोचिंग पढ़ने के बाद बाइक से आवास विकास होता हुआ राधारमन रोड की ओर जा रहा था। इसी समय युवती के भाई व साथियों ने उसे रोक लिया। उससे बहन को परेशान न करने की बात कही। इस पर दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। युवती के भाई व साथियों ने उसकी पिटाई कर दी।
दोनों पक्षों में हो गया समझौता
लोगों के आने पर बाइक सवार युवक वहां से चले गए। पिटने वाला युवक भी कुछ देर बाद वहां से चला गया। मिली जानकारी के अनुसार सजातीय होने की वजह से दोनों परिवार के बीच बातचीत हो गई। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।