फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंघम के साथ दिखेंगी यामी

Tue, 02 Dec 2014 12:30 PM IST
कपिल शर्मा/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की डोनर की अपार सफलता और टोटल सियापा में अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाली हिमाचल की यामी गौतम अब बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। इनकी फिल्म एक्शन-जेक्शन पांच दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन


प्रीति जिंटा, कंगना राणावत के बाद यामी गौतम ने मायानगरी मुंबई में बेहतरीन अदाकारी से एक खास मुकाम बना लिया है। यामी को 20 अप्रैल, 2012 में रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर से खूब शोहरत मिली। इसके बाद सात मार्च, 2014 को रिलीज हुई टोटल सियापा फिल्म में बेहतरीन अभिनय से खूब वाहवाही लूटी।

अब उन्हें बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म एक्शन-जेक्शन में काम करने का मौका मिला है। यामी के पिता मुकेश गौतम शुरू से ही अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र से जुड़े हैं। यामी बचपन से ही अपने पिता को देखती आई हैं। वह पिता की ओर से निर्देशित पंजाबी फिल्म एक नूर में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


दादी के साथ ज्वालाजी जी आती थीं यामी
‘अमर उजाला’ से बातचीत में यामी ने बताया कि उन्हें ‘एक्शन-जेक्शन’ की सफलता की पूरी उम्मीद है। पिता मुकेश गौतम ने कहा कि यामी अपने अभिनय और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल करने में कामयाब हुई हैं। यामी की दादी स्व. अरुणा गौतम उन्हें बचपन में जयसिंहपुर के अलावा ज्वालाजी में लाया करती थीं।

यामी का अधिकांश समय ज्वालाजी में गुजरा करता था। यामी की पढ़ाई चंडीगढ़ में ही हुई है। बचपन से ही गंभीर स्वभाव की यामी अब कॉमेडी फिल्म ‘एक्शन-जेक्शन’ में अपनी अदाकारी दिखाएंगी। इस सफलता में उनकी माता अंजली गौतम, पिता मुकेश गौतम, बहन सुरीली भाई ओजस का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें