फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकिया-अहरौरा मार्ग पर कार से आमने-सामने के टक्कर में बाइक सवार की मौत

Wed, 28 Apr 2021 03:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
विज्ञापन
टक्कर में छतिग्रस्त हुआ कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकारगंज चकिया के रघुनाथपुर स्थित काली मंदिर के पास चकिया-अहरौरा मार्ग पर कार से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार संजय मौर्य की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल है। जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गायघाट गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र संजय मौर्य (40) अपने गांव से किसी कार्य के लिए चकिया जा रहे थे। चकिया-अहरौरा मार्ग पर रघुनाथपुर के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। चकिया थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें