फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में आधार कार्ड की धीमी फीडिंग

Sat, 27 Dec 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि जनवरी माह से सब्सिडी का पैसा उपभोक्ताओं के बैंक खाते में पहुंचने लगेगा। इससे एलपीजी उपभोक्ता आधार कार्ड संख्या और बैंक खाता संख्या दर्ज कराने के लिए प्रयासरत हैं। जिले में आईओसी के पौने पांच लाख उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब एक लाख उपभोक्ताओं ने गैस वितरकों के यहां आधार कार्ड संख्या और बैंक खाता संख्या दर्ज करा दी है। 95 हजार उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड संख्या ही उपलब्ध कराई है। इसके सापेक्ष बैंकों में अभी तक करीब 45 हजार आधार कार्ड ही फीड हो पाए हैं।
विज्ञापन

आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सचिव विपुल पुरोहित ने बताया कि आधार कार्ड संख्या की फीडिंग में बैंक कम रुचि दिखा रहे हैं। कई लोग बैंकों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बहुत से बैंक वालों को फीडिंग की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। लोहामंडी स्थित एक बैंक के मैनेजर ने एक गैस उपभोक्ता के आधार कार्ड पर आईएफएससी की मुहर लगाकर लौटा दिया। मैनेजर को फोन से प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

ये होना है
जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड संख्या बैंक में और वितरक के यहां फीड करा दी है। या बैंक खाता संख्या वितरक को उपलब्ध करा दी है। जनवरी माह में सब्सिडी का पैसा उसके खाते में पहुंचने लगेगा। वहीं दोनों प्रक्रिया पूरी न करने वाले उपभोक्ता को 31 मार्च तक सब्सिडी दर सिलेंडर मिलेेंगे। एक अप्रैल से बाजार दर पर सिलेंडर मिलेगा। यदि 30 जून के पहले औपचारिकताएं पूरी कर दी तो उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी का पैसा पहुंच जाएगा। एक जुलाई के बाद कोई सहूलियत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें