फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रधान पर हमला कर बदमाशों ने लूटे डेढ़ लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Aug 2019 03:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार देर रात प्रधान पर हमला कर लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई वरियर के प्रधान संजीव कुमार की अलीगंज रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।
विज्ञापन


बीती रात प्रधान अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। गांव के पास पेट्रोल पम्प के सामने आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और डंडे व तमंचों की बटों से हमला कर घायल कर दिया। लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। प्रधान ने दो को पहचान लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें