फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू के आशीष चौहान को एबीवीपी में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

Sun, 19 Nov 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू के आशीष चौहान को एबीवीपी में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। उनकी ताजपोशी से हिमाचल के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन







अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डा. एस सुबैय्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश रोहड़ू के आशीष चौहान को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

आशीष चौहान को महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश भर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रिज मैदान पर एकत्र हो कर एक दूसरे को मिठाइयां बांटी और बधाई दी।
विज्ञापन


एबीवीपी की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर सहित समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन में हिमाचल के युवा महामंत्री बनाया जाना एक गर्व की बात है। 

उन्होंने कहा कि आशीष की अगुवाई में पूरे देश भर में एबीवीपी और मजबूत होगी और छात्र हितों के लिए और बेहतर तरीके से कार्य करेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान  हिमाचल प्रदेश के रोहडू के स्थाई निवासी है। 

आशीष ने बीएससी, बीजेएमसी और एमबीए की पढ़ाई की  है। 2003 से विद्यार्थी परिषद के संपर्क में हैं और पूर्व में सीमा कालेज छात्र संघ अध्यक्ष, जिला संयोजक, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, मंत्री, जिला संगठन मंत्री, राष्ट्रीय मंत्री रहे हैं। 

साथ ही थिंक इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक रहे हैं। हिमाचल प्रदेश इकाई ने आशीष चौहान जी को राष्ट्रीय महामन्त्री बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन


साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर , क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी और प्रांत अध्यक्ष डा. संजय शर्मा  ने आशीष चौहान को राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें