कन्नौज। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से शहर में गम और गुस्से की लहर रविवार को भी दिखाई दी। भाजपा ने सदर तहसील के बाहर श्रद्धांजलि सभा की। वहीं युवाओं ने जगह-जगह पाकिस्तान का पुतला फूंक गुस्सा जाहिर किया। सभी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाजपा सरकार ने सदर तहसील के बाहर आतंकवाद विरोधी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि हम लगभग 50 वर्षों से ज्यादा समय से आतंकवाद से पीड़ित हैं। आज भी हमारे देश में यदि किसी परिवार का एक बेटा शहीद होता है, तो उसका बाप दुखी तो होता है, लेकिन वह अपने भरे मन से एक ही बात कहता है कि मेरा दूसरा बेटा भी देश की सेवा करने जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, जिला महामंत्री गौरव, अवधेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष यशवंत राजपूत, जिला मंत्री हरि बक्श सिंह, लोकसभा संयोजक वीर सिंह भदौरिया, अनिल गुप्ता, अनूप दुबे, शरद मिश्रा, शरद कटियार, अलकेश त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा, मुनीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कटियार, कार्यालय प्रभारी राजकुमार बर्मा, शिवदेवी चौहान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जीतू तिवारी, सौरभ कटियार, पवन त्रिवेदी, सौरभ मिश्रा, राजीव ठाकुर, पवन पांडेय, अभिषेक पांडेय, अशोक सिंह, सुमन शंखवार, अनीता सक्सेना, भूरी कठेरिया, विशाल शुक्ला, श्यामजी मिश्रा, रंजीत कश्यप, प्रदीप कटियार, श्याम तिवारी, संजीव चतुर्वेदी, मनोज अवस्थी, चितवन पाठक, रामजीवन राजपूत, आशुतोष मिश्रा, नंदू सैनी, छोटू कनौजिया, अमन मिश्रा, ऐशू कनौजिया, शिवेंद्र कुमार, अमित पाठक, अमित अवस्थी, कुलदीप तिवारी, चीमा कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा मौजूद रहे। समधन प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत कार्यालय में रविवार को अधिकारियों व कर्मियों कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विवेक गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, बकार अहमद, हनीफ हुसैन, सलीम, इरफान, कामरान, सफाई नायक नरेश कुमार मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोवर्धनी तिराहे पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूं ककर नारेबाजी की। इस मौके पर राजीव ठाकुर, प्रखर चौहान, दीपक दुबे, कुलदीप पंडित, मंगलम पांडेय, अलोक अवस्थी, संगीत चौबे, श्याम मिश्रा, सौरभ भदौरिया, संजय ठाकुर, स्वतंत्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार, व्यापारियों व युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता उर्फ बउआ ,अंशुल गुप्ता, शिखर गुप्ता, मिथुन गुप्ता, गौरव गुप्ता, वीरेश बाथम, जीतू गुप्ता, दिपांशु, रामवीर, संदीप भदौरिया, सौरभ गुप्ता, विनय यादव, निखिल, विकास गुप्ता, सुशील जायसवाल, मुकेश पोरवाल राजीव ताम्रकार, चंदा ,भोला गुप्ता मौजूद रहे।
तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के युवाओं ने कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद सैनिक अमर रहे, धारा 370 हटाओ के नारे लगे। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में अमित दुबेे, शिबू दुबे, टीटू दुबे, शिवम दुबेे, अन्नू लाला, नदीम, साजिद, अकशीर आलम, डा. संतोष, विकास, विभू दुबेे, संगम, प्रंशू, शरद दुबेे, लालजी ने बीती शाम को कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।