फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजे गए अमर मणि, मधु मणि और मारकंडेय

Sat, 12 Dec 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज से अमर मणि और मधु मणि अलग-अलग रास्तों से दो एंबुलेंस में मंडलीय कारागार पहुंचे। मधुमणि जेल के मुख्य गेट पर उतर गईं, जबकि अमरमणि की एंबुलेंस जेल के अंदर गई। गेट पर तलाशी के बाद मधुमणि को महिला बैरक भेज दिया गया, जबकि अमरमणि से जेल अधिकारियों ने पूछताछ की।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में शुक्रवार की सुबह दस बजे से ही हलचल शुरू हो गई थी। जेल से एंबुलेंस के मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही अमरमणि, मधुमणि और मारकंडेय शाही का शिफ्ट होना तय माना जा रहा था। दोपहर 1:25 मिनट पर अमरमणि काले मफलर से मुंह ढके हुए सीढ़ियों से उतरते ही सीधे एंबुलेंस में जाकर लेट गए।
इसके बाद मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी गेट से एंबुलेंस उन्हें लेकर जेल की तरफ चल पड़ी। उनके निकलने के पांच मिनट बाद मधुमणि दूसरी एंबुलेंस में आकर बैठ र्गइं। उनकी एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज के दूसरे रास्ते से होते हुए जेल की तरफ गई। हालांकि दोनों एंबुलेंस एक साथ ही मंडलीय कारागार के गेट पर पहुंची थीं।
विज्ञापन

जेल के मुख्य गेट से पहले मधुमणि उतरकर गेट पर खड़ी हो गईं। गेट न खुलने पर उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा। कागजात देखने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। तलाशी के बाद उन्हें महिला बैरक में भेज दिया गया। कयास लगाया जा रहा था कि अमरमणि भी उतरकर जाएंगे, लेकिन उनकी एंबुलेंस जेल के अंदर चली गई। वहां से अमरमणि सीधे जेलर के
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें