हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बैजनाथ के उपमंडल के धानग गांव के अजीत कपूर को सेना पदक से नवाजा जाएगा। भारतीय सेना की 22 नेशनल राइफल में श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में तैनात अजीत कपूर ने 12 जनवरी, 2014 को श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय दिया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान दाएं बाजू में गोली लगने के बावजूद अजीत मोर्च पर डटे रहे और तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। राजस्व विभाग में पटवारी के तौर पर तैनात अजीत कपूर के पिता दौलतराम कपूर ने बताया कि अजीत 2010 में सेना में भर्ती हुए थे।