फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के लिए सुमन की लड़ाई आखिर रंग लाई, मिली ये खुशखबरी

Mon, 22 Jan 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में काजीपाड़ा क्षेत्र के टीला शेख मनु मोहल्ले में शौचालय निर्माण के लिए 10 वर्ष से जंग लड़ रही सुमन की मेहनत अब रंग लाई है। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने सुमन के संघर्ष को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगर निगम के अधिकारियों की आंख खुल गई। नगर निगम ने अब शौचालय के निर्माण को धनराशि जारी करके टेंडर भी कर दिया है। 

गौरतलब है कि टीला शेख मनु में शौचालय नहीं था। क्षेत्र की निवासी सुमन कश्यप पिछले 10 वर्ष से नेताओं और अधिकारियों के चक्कर काट रही थीं लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

पिछले दिनों अमर उजाला ने सुमन के संघर्ष को प्रकाशित किया तो नगर निगम में खलबली मच गई। नगर आयुक्त ने तुरंत टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण के आदेश दिये। 

कोई जगह न मिली तो पुराने जर्जर शौचालय को दुरुस्त करने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया। नगर निगम की टीम सोमवार को भी वहां गई थी। 

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि महिला के प्रतिवेदन पर निरीक्षण कराकर वहां के जर्जर शौचालय को नए सिरे बनाने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही शौचालयों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 
विज्ञापन

श्रेय लेने की लगी होड़

हैरत की बात है कि सुमन वर्षों से भागदौड़ कर रही थी तब किसी ने उसका साथ नहीं दिया लेकिन जब उसकी मेहनत की बदौलत शौचालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया तो क्षेत्र के नेता श्रेय लेने की होड़ में जुट गए हैं। 

सोमवार को जब नगर निगम के अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे तो नेताओं ने घेर लिया और आगे बढ़कर बड़ी-बड़ी बातें करने लगे। इस पर सुमन कश्यप का कहना था कि मुझे श्रेय लेने की होड़ नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें