फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी वाले 'बड़े साहब' और महिला नेत्री का ऑडियो टेप हुआ Viral, जानें पूरा मामला

Mon, 22 Jan 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नेत्री और एक वर्दी वाले बड़े बाबू ऑडियो टेप वायरल हो गया। आगे जानिए क्या हुआ। हरिद्वार पुलिस के एक बड़े साहब का एक महिला नेत्री से हुई बातचीत का एक ऑडियो टेप खूब वॉयरल हो रहा है।

विज्ञापन


महिला नेत्री की कार जब बीच सड़क में पार्क होने पर यातायात पुलिस सीज की कार्रवाई कर रही थी तब मैडम ने अपनी हनक दिखाने के लिए सीधे बड़े साहब को कॉल कर दी थी, अब उस दौरान हुई चंद मिनट की बातचीत को महिला नेत्री ने सार्वजनिक कर दिया। ये ऑडियो टेप खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गाड़ी छुड़वा दूंगा।

पूरा मामला चंद दिन पूर्व का है। चंद्राचार्य चौक क्षेत्र पर सड़क पर गाड़ी पार्क होने के आरोप में जब यातायात पुलिस ने एक कार सीज करनी चाही तब उस कार में सवार महिला नेत्री ने हंगामा खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ वायरल

पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ने के लिए महिला नेत्री ने सीधे पुलिस महकमे के एक बड़े साहब को कॉल कर दी थी। तब बड़े साहब ने महिला से कहा था कि वह सड़क पर ड्रामा न करें, उनकी कार थाने से छोड़ दी जाएगी, लेकिन महिला नेत्री मौके पर ही कार छोड़ देने की जिद्द पर अड़ी थी, इधर बड़े साहब एक ही बात बार बात दोहरा रहे थे।

आखिर में यातायात पुलिस कार ले जाने में कामयाब रही । उस दौरान सड़क पर हुजूम उमड़ पड़ा था। इधर महिला नेत्री ने बडे साहब से हुई इस बातचीत का ऑडियो टेप ही वॉयरल कर दिया, टेप वॉयरल करने के पीछे क्या मकसद रहा। यह तो महिला नेत्री ही जानती होगी। लेकिन बड़े साहब का कार मौके पर न छोड़ने की बात को सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें