फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नए गायकों में नहीं है वो बात'

Sun, 20 Jul 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने गायकों में कुछ अलग बात थी... उनकी गायकी का लेवल बहुत ऊंचा था। लेकिन, आजकल के गायकों में वह बात नहीं है। यह कहना है शबाना आजमी का।
विज्ञापन


वह शनिवार शाम दिल्ली की समाज सेविका रश्मि आनंद को नीरजा भनोट अवार्ड से सम्मानित करने शहर में पहुंची। इस दौरान प्रेस क्लब में उन्होंने एक वार्ता में अपनी जिंदगी के बारे खुलकर चर्चा की।

शबाना ने बताया बचपन से ही उनके घर में शायरी का महौल रहा है। इस लिए उस समय फिल्मों शानदार गाने सुनने को मिलते थे। आजकल के गानों में वह बात नजर नहीं आती। लेकिन, उन्होंने कहा कि आजकल बदलाव का दौर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर फिल्मों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा आजकल फिल्मों मे पहले की अपेक्षा बेहतर कहानियां आ रही हैं। इसमें महिला सशक्तिकरण पर आधारित कई अच्छी फिल्में बन रही हैं।

वहीं, उन्होंने शनिवार शाम सेंट स्टीफंस स्कूल-45 में दिल्ली की समाज सेविका रश्मि आनंद को नीरजा अवार्ड भनोट अवार्ड देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें