फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की पीरियड्स की समस्या पर बोलीं मंदिरा

Wed, 30 Jul 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-35 के एक होटल में महिलाओं पर आधारित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां हिस्सा लेने पहुंचीं। कार्यक्रम में मंदिरा बेदी, नेहा धूपिया, कल्की कोचलिन और तन्वी आजमी ने शिरकत की। सभी महिला कलाकारों ने महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बिना किसी डर के रहने की बात कही।
विज्ञापन


मंदिरा बेदी ने मंच संभालते हुए सभी महिलाओं से ऐसे वक्त पर महिलाओं से होने वाले भेदभाव के बारे में चर्चा की। वहीं तन्वी आज्मी ने कहा कि भारत में इसे लेकर पुरानी सोच आज भी कायम है।

लेकिन, अब वक्त आ गया है इस सोच से बाहर आने का। उन्होंने कहा कि हैरानी होती है कि आज भी देश की 70 प्रतिशत महिलाएं ऐसे वक्त में आचार को नहीं छूती और 48 प्रतिशत महिलाएं पति के साथ एक कमरे में नहीं सोती। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब पुरानी सोच है और खुद एक औरत होने के नाते इन सब बातों को नहीं मानतीं। मंदिरा बेदी ने कहा कि उनकी मां भी उन्हें इस दौरान सफेद कपड़े न पहनने और स्पोर्ट्स एक्टिविटी से दूर रहने को कहती थी।

उन्होंने कहा कि आजकल कई विशेष सुविधाएं महिलाओं के पास हैं, जिससे वह इन खास दिनों में भी सफेद कपड़े पहन सकती हैं और सभी गतिविधियों में हिस्सा ले सकती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें