फिल्म यारा दा कैचअप की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ आए एक्टर वरुण शर्मा को फिल्म फुकरे में अभिनय करने के लिए स्टार गिल्ड अवार्ड और जी सिने अवार्ड (हास्य अभिनेता की कैटेगरी में) मिल चुका है।
वरुण ने कहा कि एक एक्टर सिर्फ एक्टर होता है, वह किसी भी भाषा में अभिनय कर सकता है। खुशी होती है की लोगों ने चूचे को इतना पसंद किया कि लोग मेरे असली नाम की जगह मुझे चूचे से ही बुलाते हैं।
किसी किरदार का अमर हो जाना बहुत जरूरी है, इसका मतलब है कि आपने अच्छा काम किया है। वरुण ने बताया कि वे जलधर में पले बड़े हुए और बचपन में शाहरुख खान के गाने ये काली काली आंखें पर बहुत डांस करते थे।
12वीं क्लास तक आते आते पता लग गया था कि पायलट नहीं बन पाऊंगा, इसलिए चंडीगढ़ के आईटीएफटी में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर लिया और इंटर्नशिप के दौरान मुंबई चला गया।