फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमना खातून ने दिखाई हिम्मत लेकिन नहीं पूरी हाे पाई अंतिम इच्छा

Sun, 19 Feb 2017 10:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खातून की फाेटाे दिखाता उनका पाैत्र
विज्ञापन
वोट डालने गईं 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की पोलिंग बूथ के बाहर मौत हो गई। वह अचानक  गश खाकर गिरीं। मतदान केंद्र के आसपास वोट डालने आए लोग उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  कर्नलगंज मुद्दी वाली मस्जिद के पास रहने वालीं 80 साल की आमना खातून बृजभूषण मेमोरियल स्कूल में सुबह सवा नौ बजे अपनी बेटी के साथ वोट डालने गई थीं। वह सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की वोटर थीं। पोलिंग बूथ के बाहर ही वह अचानक गश खाकर गिर पड़ीं, अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पुत्र मोहम्मद रफी और दामाद हाजी अब्दुल सलाम ने बताया कि वह बुजुर्ग थीं लेकिन चलने फिरने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। स्वस्थ होने की वजह से ही मतदान करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें