भीलवाड़ा में अंधविश्वास का मामला।
सरकार ओर सामाजिक संस्थाओं के तमाम प्रयासों के बाद अंधविश्वास के चलते महिलाओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला भीलवाड़ा जिले का है। जिले के जाटों का खेड़ा निवासी सपना को उसके ससुराल वालों ने गर्म लोहे की सलाखों से दाग दिया। पीड़िता कई दिनों से बीमार थी। अंधविश्वास के चलते सपना के ससुराल वालों ना केवल उसे गर्म सलाखों से दागा अपितु उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रख रखा था।
पुलिस के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी सपना के भाई जेतमल ने दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपना को उसके ससुराल वालों के चुंगल से आजाद कराया और अस्पताल में भर्ती कराया हैं। सपना के हाथ सहित शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान है। वहीं पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के साथ ही डायन प्रताड़ना अधिनियम के तहत सपना के ससुलराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सपना के पति रामकृपाल, सास मानी, देवर मुकेश्, विनोद व सांवर को हिरासत में भी ले लिया है।