दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइटें आमने-सामने आ गईं थीं लेकिन कोई भी हादसा नहीं हुआ।
बता दें कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। उस वक्त दिल्ली से गोवा जा रही एयर इंडिया-156 टेक ऑफ करने वाली थी, वहीं इंडिगो 6E-398 रांची से दिल्ली लैंड कर रही थी।
FLASH: Air India and Indigo flights come face to face at Delhi airport runway, mishap averted due to ATC communication. pic.twitter.com/1XL0TgJty1
— ANI (@ANI_news) April 7, 2017
हालांकि समय रहते ही एयर इंडिया की फ्लाइट को पीछे जाने के लिए कहा गया जिससे दोनों विमानों की टक्कर होने से बच गई। एयर इंडिया की फ्लाइट में 122 यात्री सवार थे अगर टक्कर होती तो इन सबकी जान खतरे में पड़ सकती थी।
इस घटना के चलते एयर इंडिया का विमान लगभग दो घंटे देरी से गोवा के लिए रवाना हुआ। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह घटना किस वजह से हुई है। इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना तकनीकी कमी से हुई है या मानवीय कमी इसकी वजह है।