फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के लिए 77242 पंजीकरण

Tue, 23 Apr 2019 01:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश परीक्षा में अब तक कुल 77242 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाने के साथ कुल 28003 छात्रों ने शुल्क जमा किया। इविवि प्रवेश विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में कुल 1519 छात्रों ने पंजीकरण कराया जबकि 223 ने शुल्क जमा किया। एलएलबी आनर्स, बीए एलएलबी आनर्स में 10460 ने पंजीकरण एवं 3445 ने शुल्क जमा किया। यूजीएटी में कुल 42436 का पंजीकरण एवं 18689 ने शुल्क जमा किया। पीजीएटी-1 और पीजीएटी-2 में कुल 18823 का पंजीकरण एवं 4499 ने शुल्क जमा किया। इस प्रकार अब तक  77242 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया।

विज्ञापन



इविवि में सात नकलची पकड़े गए
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सोमवार को हुई बीए, बीएससी और एलएलबी-बीएएलएलबी की परीक्षा में कुल सात नकलची पकड़े गए। इसमें इविवि परिसर में कुल तीन, सीएमपी में दो, जगत तारन डिग्री कॉलेज में एक, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में एक नकलची पकड़े गए। इसमें पहली पाली में कुल 6427 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष में अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिंदी, बीए तृतीय वर्ष में भूगोल, शिक्षाशास्त्र, बीएससी प्रथम वर्ष में वनस्पति विज्ञान एवं गणित की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें