हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के निकटवर्ती गांव निहारी की शिखा शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीएफआईआर नेट की जेआरएफ परीक्षा में 73वां रैंक हासिल करके इलाके के साथ-साथ माता-पिता का नाम रोशन किया है।
शिखा के पिता सेवानिवृत्त अधीक्षक संसार चंद गौतम और माता संतोष कुमारी (अध्यापिका) बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। शिखा ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया।