पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश आसीन मेव।
- फोटो : सोशल मीडिया
भरतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत डीग थाने में मुकदमा दर्ज किया है। भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है । बुधवार को एसएसटी टीम सेक्टर डीग को सूचना मिली थी कि आसीन मेव अवैध हथियार लेकर गांव दीदावली में खोह वाले तिराहे पर किसी साधन के इंतजार पर खड़ा है। इस सूचना पर एसएसटी टीम प्रभारी सुल्तान सिंह एएसआई मय टीम के तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां से आरोपी को डिटेन कर 315 बोर अवैध कट्टा और दो कारतूस बरामद किये।
मथुरा जिले के वृंदावन थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज है
अवैध हथियार के संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना डीग पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी आसीन मेव के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा साल 2020 में मथुरा जिले के वृंदावन थाना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में एसपी मथुरा द्वारा इस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ है।