कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बढ़ते मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 3 दिन में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कुल 6,032 की रिपोर्ट मिली। जिसमें 1887 मरीज मिले। इसमें पहाड़िया स्थित सीआरपीएफ 95 बटालियन के दस जवान भी संक्रमित हुए हैं। वहीं, मंगलवार को सात लोगों की मौत भी हुई है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भी 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भविष्य निधि में 12, बुद्धा सिटी में 9 और आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी समेत अन्य जगहों पर 5, बीएचयू जूलॉजी डिपार्टमेंट में रहने वाले लोग संक्रमित हुए। बीएलडब्ल्यू में 50 से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वामी विवेकानंद हास्पिटल भेलूपुर में जांच कराने वाले 126, बीएचयू में भी 30 से अधिक लोग पॉजिटिव हैं।