फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते ये साल दे गया ऐसा जख्म...

Wed, 28 Dec 2016 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा इलाके में सियालदह अजमेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जाते-जाते यह साल ऐसा जख़्म दे गया जिसका निशान लोगों के जहन से कभी नहीं मिट पाएंगा। कानपुर देहात के रूरा इलाके में बुधवार को सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे बेपटरी हो गए। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि घायलों की संख्या 57 बताई जा रही है। 
विज्ञापन


लेकिन इस दूसरे बड़े रेल हादसे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। फिलहाल, ढेरों सवाल की झड़ी लगने वाली है, जिनके जवाब अब भारतीय रेवले व उसके उच्च पदाधिकारियों से मांगे जाएंगे।

ये हैं वे 10 बड़े सवाल... 
1. आखिर कानपुर में ही क्यों दूसरा बड़ा रेल हादसा हुआ...?
2. अब इस रेल हादसे की जिम्मेदारी किस पर...? 
3. इससे पहले हुए पुखरायां रेल हादसे से क्या सबक लिया था जो दूसरा हादसा हो गया..?
4. इस ट्रेक में कोई तकनीकि गड़बड़ी थी तो पुखरायां हादसे के बाद उसे सही क्यों नहीं किया गया...?
5. क्या इस ट्रेक पर रेलयात्री भविष्य में बेखौफ रेलसफर कर पाएंगे..? 6.पुखरायां हादसे के डेढ़ माह बीतने के बावजू रेलवे ट्रेक की कैसी मरम्मत हो रही थी कि फिर से एक हादसा और हो गया..?    7. इस बार हादसे के जिम्मदार लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी...?
8. हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी..?
9. पुखरायां हादसे की जांच कहां तक पहुंची..? 
10. पिछले हादसे में जांच केवल नीचले स्तर तक रह गई जबकि यह बात भी सामने आई थी कि ट्रैक में तकनीकि गड़बड़ के लिए सीधे रेलवे के बड़े इंजीनियरों की जिम्मेदारी बनती है। अब इस दिशा में भी क्या जांच होने वाली है..?
विज्ञापन
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें