फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 का लेकर पहुंचे, मायूस होकर लौटे

Sat, 26 Nov 2016 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शुक्रवार को कई जगहों पर लोग जरूरत का सामान लेने के लिए 1000 का नोट लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बैंरंग वापस होना पड़ा। रिजर्व बैंक ने 25 नवंबर से हजार का नोट सिर्फ बैंकों में जमा करने का निर्देश जारी किया था। शुक्रवार को कुछ स्थानों का जायजा लिया गया तो पता चला कि अधिकांश लोग इस निर्देश से अनभिज्ञ हजार का नोट लेकर दुकानों पर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब डेढ़ बजे मरियमपुर हास्पिटल के समीप एक मेडिकल स्टोर पर रावतपुर निवासी रत्नेश अवस्थी दवा लेने पहुंचे तो उनके पास दो पुराना 500-500 के और एक हजार का नोट था।  उनका कुल बिल 1785 को बना था। हजार का नोट न लेने की वजह से उन्हें सिर्फ एक हजार की दवा ही लेनी पड़ी।

इसी तरह करीब पौने तीन बजे चुन्नीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार युवक पेट्रोल लेने पहुंचे। 100 को पेट्रोल भराने के बाद हजार का नोट निकाला तो उसे लेने से मना हो गया। बाद में पीछे बैठे युवक ने अपने पास से 100 रुपये पेट्रोल पंप वाले को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें