फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ के साथ काम दिखाने की तैयारी

Fri, 23 Feb 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Umesh Gautam
विज्ञापन
उमेश गौतम ने 12 दिसंबर 2017 को मेयर पद की शपथग्रहण की थी और इसके फौरन बाद उन्होंने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ दिया। इसी बीच अब उनके मेयर पद के सौ दिन पूरे होने जा रहे हैं, इस मौके पर उन्होंने जनता के सामने अपनी उपलब्धियां रखने की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि जनता को बताया जा सके कि सिर्फ अतिक्रमण हटाओ अभियान ही नहीं, शहर में कुछ अन्य काम भी किए गए हैं। इनमें शहरियों को टैक्स बकाया में राहत देने, संजय कम्युनिटी हॉल को संवारने और बाकरगंज का कूड़ा निस्तारण समेत कुछ शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में मिलेगी टैक्स बकाए में दस फीसद छूट
नगर निगम में 28 फरवरी को बोर्ड की बैठक होगी। मेयर उमेश गौतम ने चुनाव में वादा किया था कि बोर्ड की पहली बैठक में ही टैक्स की दरों में कमी की जाएगी लेकिन चूंकि ऐसा नए सत्र से पहले संभव नहीं है, लिहाजा जनता को बकाया टैक्स में राहत देने की नई योजना बनाई गई है। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा और लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर कार्यकारिणी की बैठक में बकाया टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर लोगों को दस फीसद छूट देने का फैसला लिया गया है। इसका प्रस्ताव बोर्ड में लाया जाएगा।

संजय कम्युनिटी हॉल हैंडओवर करने को लिखा पत्र
उमेश गौतम ने मेयर बनने के बाद कहा था कि शहर के बीच जनता के कार्यक्रमों को लेकर कोई अच्छी जगह नहीं है। इस समस्या के निदान के लिए नगर निगम संजय कम्युनिटी हॉल को फिर अपने कब्जे में लेगा। पीपीपी मॉडल पर संजय कम्युनिटी हॉल को संवारने की भी बात कही थी। उन्होंने इसमें फव्वारा, कैंटीन आदि विकसित कर दो मंजिला इमारत बनाने की बात कही है। अब इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम ने बीडीए को पत्र लिखकर हॉल हैंडओवर करने को कहा है।
विज्ञापन


समय से पहले पूरा कराएंगे कान्हा पशु आश्रय गृह
सीबीगंज के गांव खड़ौआ में 2.845 हेक्टेयर जमीन पर कान्हा पशु आश्रय गृह का निर्माण किया जा रहा है। 3.96 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में जानवरों के रहने और चारे-पानी का पूरा इंतजाम होगा। उनके नहाने के लिए तालाब भी बनाया जाएगा। बुधवार दोपहर नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव और चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर निरीक्षण के लिए वहां पहुंचे। इसे पूरा करने का समय जून 2018 है लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदार को इसकी रफ्तार बढ़ाकर मार्च में ही पूरा करने को कहा है। इसमें गोबर गैस संयंत्र लगाने के लिए भी कुछ एजेंसियों से बात की जा रही है।

मार्च तक बाकरगंज से खत्म होगा नरक
नगर निगम बाकरगंज में कूड़े का ढेर निपटाने के लिए भी मार्च से काम शुरू करने की योजना बना रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि दो-तीन कंपनियां संपर्क में हैं। वे कूड़े से मिट्टी अलग करके उसे भरान के लिए बेचेंगी। थैली-कूड़े को जलाकर गैस बनाएंगी, जिससे बिजली बनेगी। इससे बाकरंगज के बाशिंदों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें