छात्र काउंसिल चुनाव नजदीक आते ही कैंपस में चुनावी माहौल बनने लगा है। कैंपस में नए छात्र संगठनों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर 1 बजे स्टूडेंट सेंटर पर यूथ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (योई) लांच की गई।
राजविंदर सिंह धनोला को पार्टी प्रेसीडेंट घोषित किया गया। नई पार्टी के समर्थन में अधिकतर स्टूडेंट आउटसाइडर थे। पीयू सिक्योरटी अधिकारियों ने योई के काफी समर्थकों को गेट पर ही रोक लिया। पुलिस ने कई आउटसाइडर के आईकार्ड भी चेक किए।