फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU में ‘यूथ फेस्टिवल’ की तैयारियां तेज

Sat, 07 Dec 2013 09:43 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू का दीक्षांत समारोह इस बार खास होगा। दीक्षांत समारोह के एक हफ्ता पहले ही परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान ही इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय अपना यूथ फेस्टिवल भी आयोजित करेगा। इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में डांस, म्यूजिक, डिबेट जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विवि प्रशासन दीक्षांत सप्ताह को खास बनाने में जुटा हुआ है। 9 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


एलयू के प्रवक्ता व सांस्कृतिकी के निदेशक प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से यूथ फेस्टिवल के लिए 3.90 लाख रुपये का बजट मिला है।

प्रो. पांडेय का कहना है कि इतने बजट में हम राजधानी के विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित कर पाएंगे। क्योंकि शासन से जितने बजट की मांग की गई थी उसने उतनी रकम मिली नहीं।

फिलहाल यूथ फेस्टिवल में डांस, म्यूजिक, डिबेट, रंगोली, पेंटिंग, आर्केस्टा सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रो. पांडेय ने बताया कि दीक्षांत सप्ताह के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दीक्षांत सप्ताह के दौरान परिसर में सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। उधर एलयू प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


विभिन्न कक्षाओं के मेडल पाने वाले मेधावियों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं प्रतिष्ठित चांसलर गोल्ड मेडल व चक्रवर्ती गोल्ड मेडल के लिए भी जल्द ही मेधावियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जल्द ही दीक्षांत समारोह के लिए अलग-अलग कमेटियां भी गठित कर दी जाएंगी ताकि दीक्षांत समारोह भव्य रूप से मनाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें