फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन बी के यूथ फेस्ट में जीसीजी-11 का जलवा

Wed, 09 Oct 2013 01:06 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल (जोन-बी) के दूसरे दिन जीसीजी-11 की टीमों का दबदबा रहा। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में आयोजित यूथ फेस्टिवल में कुल 14 प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


कॉलेज ऑडिटोरियम में छात्राओं ने फोक इंस्ट्रूमेंट्स, ग्रुप फोक आर्केस्ट्रा, इंडियन आर्केस्ट्रा और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्ध कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर सोही ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

आज स्किट का चलेगा जादू  
बुधवार को जोन-बी यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन सुबह के सत्र में स्किट, माइम और मिमिक्री आकर्षण का केंद्र होंगे। दोपहर बाद 1:30 बजे ड्रामा और हिस्ट्रोनिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन के रिजल्ट
इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक पर्कशन
प्रतियोगिता में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन -26 की दिशा चौहान पहले, जीसीजी-42 की अनुपमा शर्मा दूसरे और जीसीजी-11 की सरबजीत तीसरे स्थान पर रही।
   
इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक नॉन पर्कशन
एमसीएम कॉलेज-36 की गौरी सिंह पहले, जीसीजी-42 की अनपुमा दूसरे और जीसीजी-11 की शिवानी शर्मा तीसरे स्थान पर रही।

इंडियन आर्केस्ट्रा
जीसीजी-11 की टीम पहले, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 टीम दूसरे और जीसीजी-42 टीम तीसरे स्थान पर रही।
 
फोक इंस्ट्रूमेंटल
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन 26 की अमरजीत कौर पहले, जीसीजी-11 की उदेशदीप दूसरे और गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज फॉर वुमन जहार साहिब  की टीम तीसरे स्थान पर रही।

ग्रुप फोक आर्केस्ट्रा
गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज फॉर वुमन जाहर साहिब की टीम पहले, जीसीजी-11 दूसरे और नेशनल कॉलेज फॉर वुमन माछीवाड़ा टीम तीसरे स्थान पर रही।

ग्रुप फोक आर्केस्ट्रा (एकल)
प्रतियोगिता में गुरु गोबिंद सिह खालसा कॉलेज फॉर वुमन जाहर साहिब की टीम पहले, नेशनल कॉलेज फॉर वुमन माछीवाड़ की प्रिया दूसरे और जीसीजी-42 की दिशा तीसरे स्थान पर रही।
 
वाद-विवाद
प्रतियोगिता में एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 की श्रेयका घोष पहले, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 की दीप शिखा राणा दूसरे और देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 की टीम तीसरे स्थान पर रही।

क्विज प्रतियोगिता
जीसीजी-42 की टीम पहले, एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-36 दूसरे और जीसीजी-11 टीम तीसरे स्थान पर रही।

निबंध लेखन
प्रतियोगिता में जीसीजी-42 की हरप्रीत कौर पहले, गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज फॉर वुमन जाहर साहिब  की सुमनप्रीत कौर दूसरे और जीसीजी-11 की उर्मिला देवी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें