सीबीएसई की ओर से होने वाली सीटीईटी परीक्षा के आवेदन में गलती होने पर बोर्ड सुधार का मौका देगा।
बोर्ड ने इस बारे में साफ कर दिया है कि अभ्यर्थी एड्रेस संबंधी गलती करने पर सुधार कर सकता है, जिसका पूरा प्रूफ बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा।
पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट
सीबीएसई फरवरी 2014 में सीटीईटी परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। अभ्यर्थी आवेदन के दौरान होने वाली गलतियों में सुधार कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर 2013 तक ऐसे अभ्यर्थी गलती सुधार करने के बाद अंतिम प्रिंट प्राप्त कर सकता है।
असिस्टेंट सेक्रेटरी से कर सकते हैं संपर्क
अगर किसी अभ्यर्थी का आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है तो वह 20 दिसंबर से तीन जनवरी 2014 के बीच सीटीईटी यूनिट के असिस्टेंट सेक्रेटरी से संपर्क कर सकते हैं।
पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!
ऐसे अभ्यर्थियों को पोस्ट आफिस की डिटेल, डिस्पैच करने की तिथि, पोस्टल डिस्पैच की ओरिजिनल तिथि, कंफर्मेशन पेज की फोटो कॉपी और चालान की कैंडीडेट कॉपी बोर्ड के पास उपलब्ध करानी होगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---