फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOBS: उत्तराखंड में बीपीएड धारकों की भर्ती जल्द

Sat, 06 Jun 2015 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत योग और बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। विभाग शीघ्र बीपीएड (व्यायाम) शिक्षकों के साथ ही योग प्रशिक्षितों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा के माध्यम से होगी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर योग शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जागेश्वर (अल्मोड़ा), ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में योग शिक्षकों को नियुक्ति दी जा सकती है। शासन ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षकों के नौ सौ पदों पर भर्ती

शिक्षा सचिव एमसी जोशी ने कहा कि योग और व्यायाम शिक्षकों की भर्ती होनी है। यह कितने पदों पर होगी, अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, सूत्रों की माने तो बीपीएड के लगभग 900 पदों पर व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है।

अशासकीय विद्यालयों को मिल सकता है बजट
प्रदेश के 168 स्कूलों के अनुदान सूची में शामिल होने के बावजूद शिक्षकों को वेतन न मिलने से नाराज अशासकीय विद्यालय संगठन के लिए कुछ राहत की खबर है।

स्कूलों को प्रथम चरण में कुछ फीसदी बजट मिल सकता है। शिक्षा सचिव एमसी जोशी ने कहा कि मामले में कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय ले लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें