फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसा परीक्षाएं: दो कॉलेजों में लापरवाही, रद्द होंगे प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स की सोमवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले ही दिन धर्मशाला परीक्षा केंद्र में बॉटनी तो डिग्री कॉलेज अंब में जूलॉजी के और ही प्रश्न पत्र खोल दिए। धर्मशाला में सोमवार सुबह के सत्र में बॉटनी प्रथम सत्र मेजर कोड 102 की परीक्षा थी। केंद्र अधीक्षक ने बॉटनी 102 कोड देखकर प्रश्न पत्र खोला, जो तीसरे सत्र का बॉटनी माइनर विषय का प्रश्न पत्र था।
विज्ञापन


यह परीक्षा अभी 9 दिसंबर को होगी। प्रश्न पत्र वितरित करने के करीब दस मिनट बाद इसका पता चला। अधीक्षक और उप अधीक्षक ने मेजर विषय का प्रश्न पत्र खोलकर दोबारा परीक्षार्थियों को बांटे और अतिरिक्त समय भी दिया। धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने बताया कि एचपीयू को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

अंब कॉलेज में भी खोल दिए गलत प्रश्न पत्र

अंब में जूलॉजी तीसरे सत्र की 102 कोड वाली इनवरटेब्रेट्स टू तृतीय सत्र की परीक्षा के प्रश्न पत्र की जगह 102 कोड वाली 8 दिसंबर को तय प्रथम सत्र की इनवरटेब्रेट्स टू परीक्षा का प्रश्न पत्र खोल दिया गया। प्राचार्य अल्का शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना विवि को दे दी है।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि ऐसी सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि अब विवि को दोबारा दूसरे सेट किए गए प्रश्न पत्र को प्रिंट करवाकर परीक्षा केंद्रों को भेजना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें