एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शहर के सभी सरकारी और एडेड स्कूलों का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। डिपार्टमेंट ने 1 नवंबर से 31 मार्च तक समय बदला है।
सिंगल शिफ्ट में कक्षा एक से पांच के छात्रों का समय सुबह 8.30 से 1.30 बजे और स्टॉफ का समय 8.30 से 2.30 बजे तक रहेगा।
कक्षा 6 से यह समय 8.30 से 1.30 और स्टॉफ को 8.30 से 2.30 बजे तक रुकना होगा। डबल शिफ्ट में कक्षा 6 से सुबह 8 से 1 और स्टॉफ के लिए 8 से 2 होगा।
इवनिंग शिफ्ट में कक्षा एक से पांच के छात्रों का समय 12.30 से 5 और स्टॉफ को 11 से 5 तक रुकना होगा। डिपार्टमेंट ने शहर के सभी स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है।