फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTU: कॉलेजों में शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स

Mon, 03 Feb 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) अपने इंजीनियरिंग कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


विवि ने कोर्स डिजाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्केट ट्रेंड और इंडस्ट्री की जरूरतों को देखते हुए एमएचआरडी के पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत ये कोर्स शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें:UPTU माना तो देश भर के स्टूडेंट पढ़ेंगे यूपी में

यूनिवर्सिटी फरवरी और मार्च में होने वाली डायरेक्टर कांफ्रेंस में इनकी रूपरेखा तैयार करेगी। यूपीटीयू के वीसी डॉ. आरके खांडल ने सोमवार को नोएडा कैंपस में हुई बैठक में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


दरअसल, 2012 में नेशनल वोकेशनल एजुकेशन क्वालिटी फ्रेमवर्क (एनवीईक्यूएफ स्कीम) के नाम से एमएचआरडी ने प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसको ध्यान में रखते हुए यूपीटीयू की योजना है कि उसके संस्थान, युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए स्किल नॉलिज प्रोवाइडर (कौशल सेवा प्रदाता) की भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें:UPTU: अपडेट नहीं हुआ एडमिशन पोर्टल

इसके लिए यूपीटीयू 21 फरवरी को मेरठ में और 7 मार्च को गाजियाबाद में डायरेक्टर कांफ्रेंस का आयोजन करेगी। इसमें वोकेशनल कोर्सेज की योजना बनाई जाएगी। कॉलेजों ने रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कॉलेज दस औद्योगिक क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल, आईटी, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, डेयरी, मिल्क प्रोसेसिंग और ऑयल जैसे तमाम कोर्सों में रजिस्ट्रेशन करेंगे, जिसके बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरी ओर, संस्थानों में छात्रों के टेक्निकल और बिजनेस आइडिया को बढ़ावा देने और उन्हें छोटे उद्यमों में बदलने का प्रोत्साहन देने के लिए इनोवेशन सेंटर और इंक्यूबेशन सेंटर बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन


बनेंगे लर्निंग सेंटर
टेक्निकल एजुकेशन की क्वालिटी बढ़ाने के लिए यूपीटीयू ने पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए नेटवर्क लैब और लर्निंग सेंटर बनाने की भी योजना बनाई है। संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए एक्रीडिटेशन, सर्टिफिकेशन और रैंकिंग जारी करने की भी तैयारी है। इन योजनाओं को भी डायरेक्टर कांफ्रेंस के जरिये ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें