फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान रखें, गर्मी आपको भी कर सकती है बीमार

Fri, 17 Apr 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज और चिलचिलाती धूप के साथ चढ़ते पारे के चलते संक्रामक रोग हावी होता जा रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले सबसे अधिक रोगी डायरिया, बुखार और टायफायड के हैं।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में बृहस्पतिवार को पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी हॉल खचाखच भरा था। अस्पताल के डॉ. संदीप चौधरी बताते हैं कि बदलते मौसम में अगर थोड़ा सा ध्यान रखा जाए तो बीमार होने से बचा जा सकता है।
 
सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वीवी त्रिपाठी बताते हैं कि हर दिन ओपीडी में सौ से अधिक मरीज उल्टी-दस्त व बुखार की शिकायत के बाद आ रहे हैं।
विज्ञापन

खाने में रखें सावधानी

बुखार, डायरिया और टायफायड की शिकायत के बाद बच्चों को सिविल में भर्ती कराया गया है। इनमें स्नेहा, आरिफ, आहिद व अरुण टायफायड से पीड़ित हैं।

इनके अलावा डायरिया से पीड़ित प्रिया, अनुज, प्रिया, अंकित भर्ती हैं। अस्पताल के ईएमओ डॉ. वरुण पाल सिंह बताते हैं कि इमरजेंसी में रोजाना 20 से 25 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

बलरामपुर अस्पताल के ईएमओ डॉ. विष्णु देव बताते हैं कि लोग बासी खाना और गंदा पानी न पिएं तो संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें