फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगोरी कॉलेज के स्टूडेंट को मिला 52 लाख का पैकेज

Fri, 19 Jun 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह कॉलेज, तंगोरी के प्रबंधकों ने पीटीयू से संबंद्ध कॉलेजों में सर्वाधिक पैकेज पर प्लेसमेंट का दावा किया है।
विज्ञापन


कॉलेज के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मई-2015 बैच के स्टूडेंट को शानदार पैकेज मिला है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र मनदीप सिंह को तेल कंपनी सीईजीईएलईसी ने 52 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है। मनदीप ने इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट दिया था।

उन्होंने कहा कि एसयूएस ग्रुप के कॉलेजों ने एक बार फिर अच्छी क्वालिटी के ग्रेजुएट तैयार किए हैं। प्लेसमेंट के लिए कॉलेज को टीसीएस ने एक्रेडिटेशन दिया है। एमबीए के स्टूडेंट्स का सौ फीसदी प्लेसमेंट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, इंजीनियरिंग, एमसीए व एमएससी के 70 प्रतिशत स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट हुई है। बाकी तीस प्रतिशत स्टूडेंट्स में से ज्यादातर ने भारत या विदेश में पोस्ट ग्रेजुएशन करने को तरजीह दी है। कॉलेज की एनएसएस यूनिट को पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से लगातार तीन साल बेस्ट यूनिट का खिताब दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें