फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ के युवाओं को भा रहे यूएस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

Mon, 01 Sep 2014 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी मेट्रो शहर की तर्ज पर अब उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में भी विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री के लिए क्रेज देखने को मिल रहा है। पढ़ाई के लिए उन्हें यूएस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सबसे ज्यादा भा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर की रुचि मैनेजमेंट में
इसके बाद कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर का नाम आता है। इनमें भी ज्यादातर की रुचि मैनेजमेंट पढ़ने में हैं। दून में ही 20 से अधिक विदेशी शिक्षा सलाहकार एजेंसियां ऐसे युवाओं को काउंसिलिंग दे रही हैं।

न केवल दून बल्कि काशीपुर, नैनीताल, रुद्रपुर और विशेष रूप से पौड़ी से छात्र, छात्राएं इन सलाहकारों के पास काउंसिलिंग के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें छात्रों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


एजेंसियां न केवल यूनिवर्सिटी, बल्कि व्यक्तिगत रुचि, स्किल सेट और आर्थिक स्थिति के आधार पर विषय चुनने में उनकी मदद करती हैं। उत्तराखंड से हर साल करीब पांच सौ छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए विदेशों का रुख करते हैं। एजेंसियों के पास 60 फीसदी से अधिक पूछताछ पीजी कोर्सेज के लिए होती है।

टेस्ट, डाक्यूमेंटेशन वर्क में भी मदद
एजेंसियां न केवल विद्यार्थियों को जी-मैट, जीआरई, आईईएलटीएस, टोफेल जैसे टेस्ट के लिए तैयार करने में मदद करती हैं, बल्कि उन्हें डाक्यूमेंटेशन वर्कमें भी सहायता मुहैया कराती हैं।

दून के युवाओं की रुचि आस्ट्रेलिया जैसे देशों में ज्यादा है। मैनेजमेंट की तरफ खासा उनका रुझान देखने को मिलता है। खास तौर पर ऐसे छात्र, छात्राएं जिन्हें देश के प्रतिष्ठित आईआईएम जैसे संस्थानों में दाखिला नहीं मिलता, वे भी विदेश जाकर पढ़ाई करने के बेहद इच्छुक होते हैं।
विज्ञापन

- इस्माइल, क्वींस ओवरसीज (फारेन एजुकेशन कंसल्टेंसीज एजेंसी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें