उत्तराखंड बोर्ड ने 2015 की परीक्षाओं के छात्रों की तैयारी अब और आसान होगी। बोर्ड ने मॉडल पेपर तैयार कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. डीके मथेला ने बताया हाईस्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन, हिंदी कृषि वर्ग, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र और शिक्षाशास्त्र के मॉडल पेपर अंक विभाजन की संशोधित व्यवस्था के अनुसार उपलब्ध हैं।
उन्होंने सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से परीक्षाओं को देखते हुए इन मॉडल पेपरों का विद्यार्थियों को अभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं। व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी परिषद की वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।