फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड संस्कृत परीक्षा का रिजल्ट...

Sat, 21 Jun 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2014 की संस्कृत परीक्षा के पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड और उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड का परीक्षाफल शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय द्वारा जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों खंडों में गढ़वाल के विद्यार्थियों ने टॉप किया है।

पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड में श्रीनेपाली संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश (देहरादून) के छात्र नवल किशोर ने 500 में से 391 (78.2 फीसदी) अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में पहला स्नाना पाया है।

इसके साथ ही उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड में श्रीरघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल के छात्र कपिल नौटियाल ने 500 में से 411 (82.2 फीसदी) अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन

यहां देखें अपना रिजल्ट

पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड का परीक्षा परिणाम 80.36 प्रतिशत, जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड का परीक्षाफल 90.98 प्रतिशत रहा।

पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड में 13 और उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड में 12 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया।

परिषद के सचिव डा. डीके मथेला एवं उपसचिव राकेश सिंह के अनुसार पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड की परीक्षा के लिए कुल 1206 (संस्थागत के 1101 और व्यक्तिगत के 105) विद्यार्थी पंजीकृत थे।

संस्थागत श्रेणी के 1046 व व्यक्तिगत श्रेणी के 90 विद्यार्थियों सहित परीक्षा में कुल 1136 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे । इनमें से संस्थागत श्रेणी के 844 व व्यक्तिगत श्रेणी के 69 विद्यार्थियों समेत कुल 913 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

इसी तरह उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड की परीक्षा के लिए कुल 1005 (संस्थागत के 940 और व्यक्तिगत के 65) विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 940 व व्यक्तिगत श्रेणी के 65 विद्यार्थी शामिल रहे।

संस्थागत श्रेणी के 890 व व्यक्तिगत श्रेणी के 53 विद्यार्थियों सहित परीक्षा में कुल 943 विद्यार्थी बैठे। इनमें से संस्थागत श्रेणी के 821 व व्यक्तिगत श्रेणी के 37 विद्यार्थियों समेत कुल 858 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
www.ubse.uk.gov.in/pages/display/85-results

पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड के टॉप 13 छात्र

मेरिट - छात्र का नाम/अंक - स्कूल का नाम
1- नवल किशोर - 391/500 (78.2) - श्री नेपाली संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश, देहरादून
2- बद्री विशाल पांडे - 378/500 (75.6) - श्री राम संस्कृत विद्यापीठ श्री राम मंदिर रानीखेत
3- नरेंद्र कुमार गुरुरानी - 374/500 (74.8) - श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी
4- दीपक कुमार - 372/500 (74.4) - श्री निर्मल संस्कृत महाविद्यालय कनखल, हरिद्वार
4- दीपक चंद्र - 372/500 (74.4) - श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा चंपावत
5- मनोज - 367/500 (73.4) - श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा चंपावत
5- हिमांशु - 367/500 (73.4) - श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा चंपावत
6- रोहित जोशी - 364/500 (72.8) - श्री ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार
7- श्रवण कुमार तिवारी - 363/500 (72.6) - श्री भारती संस्कृत विद्यालय कनखल हरिद्वार
8- हर्षित शर्मा - 361/500 (72.2) - श्री जगद्देव सिंह संस्कृत महाविद्यालय सप्तऋषि आश्रम सप्तसरोवर हरिद्वार
9- रोहित पुनेठा - 358/500 (71.6) - श्री गौरी शंकर संस्कृत विद्यालय, गोवत्सा पिथौरागढ़
9- दीपक भट्ट - 358/500 (71.6) - श्री कुर्मांचल ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय चंपावत
10- सागर - 356/500 (71.2) - श्री विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वर सिद्धपीठ झाजंण सितोनस्यूं पौड़ी
विज्ञापन

उत्तर मध्यमा में पौड़ी के छात्रों ने मारी बाजी

मेरिट - छात्र का नाम/अंक - स्कूल का नाम
1- कपिल नौटियाल - 411/500 (82.2) - श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग
2- शुभम - 381/500 (76.2) - श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग
3- दिनेश शर्मा - 364/500 (72.8) - श्री दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी
4- विकास चंद्र - 362/500 (72.4) - श्री ज्वाल्पाधाम संस्कृत विद्यालय ज्वाल्पा देवी पौड़ी
5- अशोक कुमार पांडेय - 360/500 (72) - श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी
6- उमाकांत जोशी - 359/500 (71.8) - श्री ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार
7- नंदिनी राठौर - 358/500 (71.6) - श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय 62 प्रीतम रोड देहरादून
8- दीपक कुमार ढौडियाल - 356/500 (71.2) - श्री भारती संस्कृत विद्यालय कनखल हरिद्वार
9- प्रवेश भट्ट - 355/500 (71) - श्री जगद्देव सिंह संस्कृत महाविद्यालय सप्तऋषि आश्रम सप्तसरोवहर हरिद्वार
9- सुवृति आर्या - 355/500 (71) - श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय 62 प्रीतम रोड देहरादून
10- राहुल पंत - 353/500 (70.6) - श्री जगद्देव सिंह संस्कृत महाविद्यालय, सप्तऋषि आश्रम सप्तसरोवर हरिद्वार
10- अमित कुमार - 353/500 (70.6) - श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग पौड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें