फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की 10 और 12वीं की परीक्षाएं आज से

Thu, 27 Mar 2014 08:04 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए राजधानी में 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 32 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

नकल के लिहाज से नौ परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और नौ को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।

गठित किए गए पांच सचल दल

75 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चों के लिए नजदीकी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में ही केंद्र बनाया गया है।

पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय

मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली के मुताबिक नकल रोकने के लिए 132 केंद्र व्यवस्थापकों और इतने ही कस्टोडियन की तैनाती की गई है।

इसके अलावा पांच सचल दल गठित किए गए हैं। विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी और उप खंड शिक्षा अधिकारी व्यवस्था देखेंगे।

पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

जिले में नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों और 18 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

पहला पेपर

हाईस्कूल : अंग्रेजी, सुबह दस बजे से।
इंटरमीडिएट : सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि शास्त्र विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र और कृषि शास्त्र विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र सुबह दस बजे से।

परीक्षार्थी ध्यान दें
प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। छात्रों को पौने दस बजे प्रश्नपत्र दे दिया जाएगा। छात्रों को साढ़े नौ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

संक्षेप में जानें
- 09 केंद्र संवेदनशील और 09 केंद्र अतिसंवेदनशील
- 132 केंद्र व्यवस्थापक, इतने ही कस्टोडियन तैनात
- 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 18 पर्यवेक्षक की भी तैनाती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें