फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

Thu, 03 Mar 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्नपत्र होगा।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को प्रात: 9:30 बजे परीक्षा कक्ष में हर हाल में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 9:45 बजे से 10 बजे तक 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा, बोर्ड के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अप्रैल में होंगी गढ़वाल विवि की वार्षिक परीक्षाएं
श्रीनगर स्थित गढ़वाल विवि की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इस सत्र से सीबीसीएस सिस्टम लागू हुआ है जिसके तहत स्नातक प्रथम वर्ष व पीजी कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जा चुकी है।
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा के तहत केवल स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आयोजित होनी थी लेकिन विवि स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा कराने के लिए भी विचार कर रहा है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में असफल होने वाले कुछ छात्रों ने भूतपूर्व छात्र के तौर पर परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


जिस कारण विवि को स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा भी आयोजित करनी होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। विवि का प्रयास है कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में परीक्षाएं शुरू कर दी जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें